■ *प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक बृज विकाश सिंह ने बताये पशुओं में समय से गर्भाधान के उपाय*
घनश्याम सिंह
औरैया
सरपंच समाज कृषि विज्ञान केंद्र, औरैया के सभागार में एक दिवसीय प्रसार कार्यकर्ताओ हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसका विषय 'समय से गर्भाधान हेतु पड़िया / बछिया का प्रबंधन' था। प्रशिक्षण में जनपद के 35 पैरावेट और वेक्सीनेटर ने भाग लिया ।
प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक बृज विकाश सिंह ने बताया कि समय से गर्भाधान हेतु पड़िया और बछिया को संतुलित आहार के साथ साथ खनिज मिश्रण 50 ग्राम प्रतिदिन दें साथ ही हर तीसरे माह पशुचिकित्सक की सलाह से कृमि नासक का सेवन कराये प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ इंद्रपाल सिंह, पौध संरक्षण विशेसंज्ञ अंकुर के साथसाथ, पैरावेट में मुलायम सिंह, गोविंद राजपूत, विजय, योगेंद्र, इत्यादि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know