*रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ विधिक साक्षरता अभियान*
*औरैया।* जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में 23 अक्टूबर से जनपद औरैया के फफूद दिबियापुर रेलवे स्टेशन पर स्टाल लगाकर विधिक साक्षरता अभियान शुरू किया गया। जिसमें आम जनमानस को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पंपलेट, स्टीकर बांटकर लोगों में न्यायिक प्रक्रिया एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर एवं पीएलबी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जनपद की तीनों तहसीलों में पीएलबी एवं स्टूडेंट द्वारा फ्री लीगल एड सेवाओं की स्कीम के प्रचार प्रसार के माध्यम से गांव गांव में शिविर लगाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know