Top News

छह दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण का होगा आयोजन

*छह दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण का होगा आयोजन*

 *औरैया।* विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2021-22 के अंतर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा ग्रामीण एवं शहरी दस्तकारों तथा पारंपरिक कार्यक्रमों के कौशल विकास हेतु निःशुल्क छः दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दर्जी, बढ़ई, नाई, लोहार एवं हलवाई ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जो व्यक्ति उपरोक्त प्रकार का कार्य करते हो, उनको ही प्रशिक्षण हेतु पात्र माना जाएगा। आवेदक पात्र उस व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए। इसमें जाति संबंधी बाध्यता नहीं है। उक्त योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदन पत्र के साथ ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा निकाय के वार्ड सदस्य का प्रमाण पत्र संलग्न होना अनिवार्य है। अतः उपरोक्त चरणों से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट पर दिनांक 15 नवंबर 2021 तक  कर सकते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم