Top News

जिला अस्पाल में डीएम ने पकड़ा डॉक्टरों का खेल,जानिए पूरा मामला

जिला अस्पाल में डीएम ने पकड़ा डॉक्टरों का खेल,जानिए पूरा मामला

जिला अस्पताल के दवा काउंटर का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार। संवाद
जिला अस्पताल के दवा काउंटर का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार। उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 - फोटो :
सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में जांच करने पहुंचे डीएम को एक बेड पर दो नवजात भर्ती मिले। सभी का इलाज चल रहा था। ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन की जानकारी ली तो पता चला सिर्फ छह पाइप लाइन डाली गई हैं। बच्चों की संख्या को देखते हुए चार पाइपलाइन और बढ़ाने के आदेश दिए।
कुपोषित बच्चों को भर्ती करने के लिए बने पोषण पुनर्वास केंद्र में डीएम को चार कुपोषित बच्चे भर्ती मिले। वार्ड में एसी नहीं चल रहा था। वार्ड प्रभारी को एसी दुरुस्त कराने के आदेश दिए। भर्ती बच्चों की माताओं से उनका हाल जाना। बच्चों का वजन बढ़ने व घटने की जानकारी ली। एनआरसी प्ले एरिया कक्ष में व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। महिला सीएमएस डॉ. अंजू दुबे, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. धीर सिंह सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने