Top News

कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम सडकों पर पैदल गश्त की

बिधूना ।  कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम सडकों पर पैदल गश्त की । इस दौरान अवैध रूप से अतिक्रमण किये दूकानदारों को चेताया कहा कि सडक के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण से आवागमन में परेशानियां उत्पन्न होती है और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।  उन्होंने दूकानदारों को चेताया कि किसी भी दशा में अवैध अतिक्रमण न करें। पैदल गश्त के दौरान वाहनों के चैकिंग भी की और कई बाइकों के चालान भी काटे। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि गश्त के आमनजमानस से समस्याओं को लेकर जानकारी भी की। गश्त के दौरान कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत, उपनिरीक्षक अमर सिंह, उपनिरीक्षक लोकेश सिंह, कैलाश राजपूत, अभिनय कुमार, संतोष कुमार, विकास यादव, विनोद चौधरी, अजय यादव, विजय गुप्ता, मनवीर यादव, आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने