Top News

पेयजल आपूर्ति की शिकायत फर्जी साबित हुई

*पेयजल आपूर्ति की शिकायत फर्जी साबित हुई*

*जल निगम के जेई ने नगर पालिका ईओ को दी जानकारी*

*औरैया।* नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों से जल निगम एवं नगर पालिका के पास शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए। जिसमें कहा गया कि विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण पेयजल की समस्या बनी रहती है। शिकायतों को लेकर जल निगम के जेई की टीम ने मंगलवार को विभिन्न मोहल्लों का सर्वे कर हकीकत जानी। जिस पर मालूम हुआ कि शहर के किसी भी मोहाल में पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं है। अनहक लोग शिकायती प्रार्थना पत्र देते हैं। पेयजल की आपूर्ति होने के चलते शिकायती प्रार्थना पत्र फर्जी साबित हुए हैं। इस आशय की जानकारी जल निगम के जेई टीम ने ईओ नगरपालिका को दी है।
      शहर के विभिन्न मुहल्लों से जल निगम एवं पालिका परिषद को इस आशय के शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए , कि उनके मोहालो में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके चलते पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। शिकायती प्रार्थना पत्रों के आधार पर मंगलवार को जल निगम के जेई विवेक व जेई केके तिवारी ने अपनी टीम के साथ मोहल्ला विधी चंद , निझाई , पढ़ीन दरवाजा , बनारसी दास , शुक्लन टोला

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने