*दिबियापुर के प्रधानाचार्य का शिक्षको ने किया स्वागत*
*दिबियापुर,औरैया।* औरैया के लिए यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज दिबियापुर के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी को बीते 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में सन् 2020 का मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने दिया था । यह पुरस्कार उन्हें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज फतेहपुर में प्रवक्ता हिन्दी एवं प्रभारी अंग्रेजी माध्यम में कार्यरत रहते हुए उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों कर्मनिष्ठा के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री पुरस्कार पाकर वापिस लौटे विघालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी का विद्यालय की प्रबंध कमेटी सहित सभी स्टाफ ने मालार्पण व शालार्पन कर स्वागत किया । उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षक छात्रों को अच्छी शिक्षा दे, और नकल विहीन परीक्षा और उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था समाज को दें। इसमें सभी अध्यापकों को उत्साह के साथ सहयोग देना होगा।उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षादान का प्रतिफल उन्हें मिला है। इस सम्मान को पाकर वह गदगद हैं। वही इस विघालय के प्रधानाचार्य के अलावा विघालय के शिक्षक रमाकांत तिवारी ,अनिल शुक्ला को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिलाधिकारी सुनील वर्मा एवं नोडल अधिकारी अनिल कुमार ,जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० चंद्रशेखर मालवीय द्वारा प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया था।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know