Top News

सांसद ने सरकार के विकास कार्यों का किया बखान

*सांसद ने सरकार के विकास कार्यों का किया बखान*

*रोडवेज के सवाल पर साध गये चुप्पी गड्ढा युक्त सड़कों को बनवाने का दिया आश्वासन*

*फोटो परिचय। ब्लॉक सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते सांसद व मौजूद प्रशासनिक अधिकारी*

*औरैया।* भाजपा सांसद ने सोमवार को  ब्लॉक परिसर  सभागार प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें उन्होंने प्रदेश के अलावा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का बखान किया। सांसद ने सांसद निधि से कराये गये कार्य , विधायक निधि से कराये गये कार्य , तथा त्वरित आर्थिक विकास योजना से कराये कार्य के अलावा आवास , पेंशन , सामूहिक विवाह , किसान सम्मान निधि व मनरेगा के द्वारा कराये गये कार्यों का बखान किया। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कुछ कहना मुनासिब नहीं समझा बल्कि चुप्पी साध गये। सांसद ने गड्ढा युक्त सड़कों का होना भी स्वीकार किया है।
      इटावा औरैया सांसद प्रोफ़ेसर डॉ० रामशंकर कठेरिया ने सोमवार को ब्लॉक सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान जहां एक और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का बखान किया। वहीं दूसरी ओर औरैया विधानसभा में हुए विकास कार्यों को भी बताया। उन्होंने सांसद निधि से कराये गये विकास कार्यों के विषय में कहा कि विधानसभा क्षेत्र औरैया में 10 लाख की लागत से जीएन एसडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊंचा में भवन निर्माण कराया गया। 19.01 लाख की लागत से ग्राम जैनपुर में बाउंड्री वाल सहित बारात घर का निर्माण कराया।16. 31 लाख की लागत से ग्राम मढ़ापुर में बारात घर का निर्माण , 19.26 लाख की लागत से पशु चिकित्सालय हैदरपुर की बाउंड्री वाल का निर्माण समेत 20 विकास कार्यों का उल्लेख किया है। इसके विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि 13.20 लाख की लागत से विभिन्न ग्राम पंचायतों विधायक निधि कराये गये कार्यों के विषय में कहा कि नवादा ज्वाला प्रसाद , कलापुर , भैरोपुर , कटघरा , वरवटपुर , शिखरना असेवटा , फरिहा , रामपुर प्रताप सिंह , स्वरूप नगर में कुल 11 सबमर्विबल पम्प की टंकी सहित स्थापना करने की जानकारी दी। इस प्रकार उन्होंने 37 विकास कार्यों की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने त्वरित आर्थिक विकास योजना से कराए गए कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 3956 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराया जाना बताया। ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 77 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराये गये। पेंशन के विषय में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 12491 लाभार्थियों को पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। इसी तरह से निराश्रित पेंशन के अंतर्गत 5566 लाभार्थियों को पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है , वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दिव्यांग जन पेंशन योजना के अंतर्गत 2388 लाभार्थियों को पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। सामूहिक विवाह के तहत उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 43 सामूहिक विवाह कराये गये हैं। किसान सम्मान निधि के विषय में कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में 58 हजार 734 कृषकों को लाभान्वित किया जा रहा है। अंत में उन्होंने मनरेगा योजना के अंतर्गत नाला/नालियों का निर्माण , चक मार्ग का निर्माण , शौचालय के निर्माण , पंचायत भवन , आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के अलावा वृक्षारोपण पर व्यय , तालाबों के सौंदर्यीकरण पर तथा इंटरलॉकिंग खड़ंजा , सीसी मार्ग निर्माण के विषय में बताया। रोडवेज डिपो के प्रश्न पर उन्होंने कुछ कहना मुनासिब नहीं समझते हुए चुप्पी साध गये। वहीं उन्होंने गड्ढा युक्त सड़कों के विषय में कहा कि वह भी गड्ढा युक्त सड़क से ही आये है। बरसात के बाद 2 माह में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियों के चलते 350 सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم