Top News

योगी सरकार की उपलब्धियों के राज्य मंत्री ने पढ़े कसीदे

*योगी सरकार की उपलब्धियों के राज्य मंत्री ने पढ़े कसीदे*

*औरैया।* औद्योगिक नगर दिबियापुर की नगर पंचायत कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने साढे चार साल में योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और बताया कि यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ रहा है प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति मिली साधन शुलभ हुए बिजली व्यवस्था सुदृढ़ की गई स्वास्थ्य व्यवस्था व अन्य क्षेत्र में अद्भुत सुधार हो रहा है सड़क व्यवस्था मैं व्यापक सुधार हुआ है चारों ओर हाईवे बनाए जा रहे हैं तथा सभी को सम्मान व आत्मनिर्भरता का वातावरण है। आज योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश एक नया अध्याय लिखने जा रहा है आने वाले चुनाव में हम भारी बहुमत से विजई होंगे दोबारा प्रदेश में सरकार बनाएंगे तथा लोगों को और अधिक साधन सुलभ मुहैया कराएंगे उन्होंने दिबियापुर के आधुनिक बस स्टैंड बरमूपुर में मेडिकल कॉलेज तथा अपने विकास में औरैया से तिर्वा तक 4 लाइन की बात कही कि आने वाले समय में दिबियापुर में और अधिक तेजी से विकास कराया जाएगा जिससे लोगों को अधिक से अधिक साधन से उपलब्ध हो।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم