Top News

झूठे मुकदमे में फंसाए जाने से बचाने को लेकर पुलिस से लगाई गई गुहार

*झूठे मुकदमे में फंसाए जाने से बचाने को लेकर पुलिस से लगाई गई गुहार*

*बिधूना,औरैया।* पुराना बिधूना निवासी ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर झूठे मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए झूठे मुकदमे में फंसने से बचाए जाने की पुलिस से मांग की है। सर्वेंद्र कुमार पुत्र भगवानदास निवासी पुराना बिधूना ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि भावना उर्फ नेहा निवासी पुराना बिधूना रजत पुत्र दौलतराम दौलत राम पुत्र स्वर्गीय सोबरन इंदू पत्नी दौलत राम निवासीगण ऊमरसेड़ा थाना भरथना जिला इटावा उसे व उसके परिवारी जनों को फर्जी मुकदमों में फंसाना  चाहते हैं। शिकायतकर्ता ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पुत्र योगेंद्र की शादी भावना के साथ हुई थी। भावना आए दिन उसके छोटे पुत्र देवेश व उसकी पत्नी राधा के साथ ही प्रार्थी के साथ भी आए दिन विवाद करती है। इसी के चलते योगेंद्र व भावना अलग मकान में रहते हैं इसके बावजूद भी उसकी पुत्रवधू अपने मायके वालों के साथ मिलकर उन लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकियां दे रही है। यही नहीं भावना ने  उनकी पत्नी के साथ भी गत दिवस मारपीट की है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच करदोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने