Top News

एसपी के आदेश पर पुलिस ने बच्ची को ससुरालीजनों से लेकर माँ के सुपुर्द किया

उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
आदित्य शर्मा अयाना। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसएचओ अयाना नवीन कुमार ,बबाइन चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने डेढ़ साल की बच्ची अजा फातिमा को उसके दादा दादी और चाचा से लेकर माँ रबासिया को सुपुर्द किया।रबासिया ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पति शकील की मोटर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, पति की मृत्यु के कुछ दिनों बाद वह अपने मायके कस्वा खानपुर आ गयी लेकिन सास शमा परवीन, ससुर शौकीन खान और देवर तसलीम, आरिफ और अशद ने उसकी डेढ़ माह की बच्ची अजा फातिमा को उससे छीन लिया है, और उसे वापस नहीं दे रहे हैं।
पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी थी लेकिन उसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने