■ *पार्टी कार्यालय लखनऊ पर आयोजित शोकसभा के उपरांत लोवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी,युवजन सभा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव,लोवा राष्ट्रीय सचिव अनुज पाल आदि ने "बाबू जी" की भवभीनी स्मृतियां संजोयीं*
घनश्याम सिंह
लखनऊ
*पूर्व एमएलसी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता एस आर एस यादव "बाबूजी" सपा के सच्चे सिपाही थे, उन्होंने हमेशा दबे कुचलों की बात उठाई और पार्टी कर्ताओं का सच्चा मार्गदर्शन किया,उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है,यक कथन लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी व सक्रिय युवा समाजसेवी अनुज पाल का है,वे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित पूर्व एमएलसी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता एस आर एस यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रेस वार्ता कर रहे थे, इस मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पर आयोजित शोक सभा में तमाम सपा नेताओं ने भी "बाबू" जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, इस मौके पर लोहिया वाहिनी नेताओं ने प्रख्यात समाजवादी नेता एवं पूर्व एमएलसी स्वर्गीय एसआरएस यादव ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें सपा और कमजोर गरीबों का सच्चा सिपाही बताया,
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहनी प्रदीप तिवारी , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव, सक्रिय युवा समाजसेवी अनुज पाल राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहनी ने कहा कि एस आर एस यादव जी ने पार्टी व पार्टी जनों के लिए समर्पित होकर कार्य किया इसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे,इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव छात्र सभा विजय गुप्ता भी साथियों सहित मौजूद रहे।।
फ़ोटो
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know