*कृषि राज्य मंत्री ने किया आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण*
*नवनिर्मित 22 आंगनवाड़ी केन्द्रो का हुआ लोकार्पण*
*औरैया 07 सितम्बर 2021* -आज लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा पोषण माह का सुभारम्भ किया गया, जनपद में 22 नवनिर्मित आगनवाड़ी केंद्रों के लोकार्पण हेतु चयन किया गया था जिसमें लाखन सिंह राजपूत जी के द्वारा भाग्यनगर विकास खण्ड के अंतर्गत बिलन्दपुर आगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया। आगनवाड़ी केंद्र पर एक गर्भवती महिला की गोद भराई एवं एक नवजात शिशु का अन्नप्राशन किया गया। मंत्री जी के द्वारा बताया गया कि गर्भवती महिलायें अपनी सोच बदलकर पोषणयुक्त भोजन करे जैसे हरी सीजनल सब्जी, गुड़, चना, पालक इत्यादि खायें।_
_जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी के द्वारा बताया गया कि कि महामहिम राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जनपद में 22 आगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में पोषण अभियान के तहत माह सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमे रैली, पोष्टर, स्लोगन व जन जागरूकता के माध्यम से जनपद कुपोषण की दर में कमी लायी जा सके, उक्त कार्यक्रम कन्वर्जेंस विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। पोषण माह 4 अलग अलग थीम में बांटा गया है जिसमे गतिविधियों को पोषण अभियान के डैशबोर्ड पर अंकित किया जा रहा है। अधिक गतिविधि व जन सहयोग से जनपद अग्रणी रखने की कोशिश की जाएगी।_
_बिलन्दपुर के बाद अछल्दा विकास खण्ड के पुरवा पट्टी आगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान अजीत कुमार , शिक्षक गण व ग्राम वासी उपस्थित हुए। कपूरी देवी की गोदभराई की गई व कुमारी कीर्ति का अन्नप्राशन किया गया।_
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know