Top News

लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

*लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त*

*बिधूना,औरैया।* गुरुवार की सुबह से तेज हवाओं के साथ  लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही फसलों को भी नुकसान पहुँचा।वारिस का पानी नगर के कई मोहल्लों में जगह जगह भर गया जबकि लोगों के घरों में भी  भर गया। लगातार हो रही बारिस से  किसानों की मक्का बाजरा की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा वहीं धान की फसल को फायदा हुआ है। इस दौरान कच्चे मकानों  के गिरने  का सिलसिला भी शुरु हो गया है। कुदरकोट चौकी क्षेत्र के ग्राम वैवाह निवासी 75 वर्षीय  राधाकृष्ण घर की कच्ची दीवार के अचानक भरभराकर गिर जाने से मलवे में  दबकर गंभीर रुप से घायल हो गये। वारिस से झोपड़पट्टी में गुजर-बसर करने वाले लोगों की परेशानियाँ बढ गयी हैं जबकि जगह जगह जलभराव कीचड़ गंदगी से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। लगातार  हो रही बारिस के चलते गुरुवार को विधुत आपूर्ति भी बाधित रही जिससे लोगों को परेशानी उठानी पडी। बारिश के चलते रोज खाने कमाने वाले दिहाड़ी मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनके परिवारों के सामने  भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم