Top News

प्रधान व रोजगार सेवक का नहीं थम रहा आरोप-प्रत्यारोप

*प्रधान व रोजगार सेवक का नहीं थम रहा आरोप-प्रत्यारोप*

*बिधूना,औरैया।* विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोंडापुर की महिला प्रधान व रोजगार सेवक के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। महिला प्रधान ने रोजगार सेवक पर अपने स्वजनों के नाम फर्जी भुगतान निकाले जाने का आरोप लगाया है। रोजगार सेवक ने लगाये गये आरोप बेबुनियाद बताये हैं। ग्राम पंचायत डोढापुर की प्रधान कुसमा देवी वर्मा ने खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को दिये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि रोजगार सेवक ने नाला निर्माण वृक्षारोपण व मनरेगा में अपने कुछ स्वजनों के नाम बिना काम किये उनके खातों में भुगतान डालकर निकाल कर  भ्रष्टाचार किया है। कहा
 उनकी ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक देवेंद्र कुमार द्वारा मनरेगा के अंतर्गत मनमाने तरीके से जॉब कार्ड धारकों के नाम मास्टर रोल निकालकर बगैर काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों के खातों में धनराशि भेजी गई है। प्रधान का यह भी आरोप  है कि वृक्षारोपण के नाम पर गौशाला व तालाब पर 21 पौधे लगाए गए हैं जिसमें मास्टर रोल से 11424 रुपए का भुगतान कराया गया है , और उसमें जिन श्रमिकों ने काम किया है उनके मास्टर रोल न निकलवा कर अपने घर के लोगों के नाम भुगतान किया गया है। प्रधान ने यह भी कहा है कि जब उनके द्वारा रोजगार सेवक से इस संबंध में कहा गया तो रोजगार सेवक ने कहा कि मास्टर रोल निकलवाए थे लेकिन उन्हें जीरो में फीड करा दिया है। प्रधान ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि नहर से तालाब तक नाला खुदाई में एक लाख से अधिक  रुपए तक का भुगतान निकाला गया है जिसमें रोजगार सेवक द्वारा अपने परिवार के लोगों अपनी पत्नी नंदनी देवी, माता सरस्वती देवी, भाभी सुमन देवी आदि के खातों में भेजा गया है जबकि यह सभी लोग  दिल्ली में रहते है|प्रधान द्वारा इस संबंध में संबंधित रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भी दिया गया है। प्रधान की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराकर  आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है। रोजगार सेवक ने लगाये गये आरोप बेबुनियाद बताये हैं। कहा प्रधान उनसे पैसों की मांग की गयी जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया  तो मनगणंत आरोप लगाये जा रहे है। कहा बीते दिनों प्रधान पति का गाँव की समूह की महिला व आँगनबाड़ी आदि से भी झूठी शिकायत को लेकर  विवाद हुआ था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم