Top News

कोतवाली क्षेत्र के गनेश पुर्वा में नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था बरामदे में रखे तख्त पर मिला

बिधूना । कोतवाली क्षेत्र के गनेश पुर्वा में नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था बरामदे में रखे तख्त पर मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। मौके से नवविवाहिता के ससुरालीजन नदारद मिले। फारेंन्सिक टीम ने पहुचंकर नमूने एकत्रित किये। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 
कोतवाली क्षेत्र के बदनपुर चौकी के अन्तर्गत गणेश पुर्वा में 27 वर्षीय नवविाहिता मनीषा पत्नी देवेन्द्र सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में तख्त पर मिला। मौके से ससुरालीजन नदारद मिले। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की और शव को अपने कब्जे में लिया। फारेन्सिक टीम द्वारा भी नमूने एकत्रित किये गये। सूचना मिलने पर पहुंचे मनीषा के मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया । मृतका की शादी 2018 में गनेश पुर्वा निवासी देवेन्द्र सिंह के साथ हुई थी मृतका का एक दो वर्षीय पुत्री पूजा है। घटना के बाद दो वर्षीय मासूम पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया है कि महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है । घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم