औरैया पुलिस ने विवाहिता की जलती चिता से इकठ्ठा की राख
ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया एरवाकटरा
यूपी के औरैया जनपद में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है यहां विवाहिता को मारकर उसके ससुराल वालों ने गांव के बाहर बने अमरूद के बाग के पास जला दिया विवाहिता के मार कर जला देने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से राख और कुछ हड्डियां एकत्र कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है ।
यूपी औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अतवल में एक महिला को उसके ससुराली जनों ने मारकर गांव के बाहर बने अमरूद के खेतों में जला दिया , मृतिका के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अमरूद के बाग से जली हुई राख व हड्डिया एकत्र की और फोरेंसिक जांच के लिये भेजा है ।
पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know