Top News

*राहुल चौहान बने भारतीय जनता पार्टी के जिला सहसंयोजक*


■ *भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता में दौड़ी हर्ष की लहर*
घनश्याम सिंह
औरैया
भारतीय जनता पार्टी के  सक्रिय युवा नेता व समाजसेवी राहुल चौहान को भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में औरैया जिले का सह संयोजक बनाए जाने की जानकारी पाकर भाजपा नेताओं व  कार्यकर्ताओं   पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय सेंगर, भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र सिंह गौर , सोशल मीडिया प्रभारी जेपी त्रिवेदी ,सहार मंडल उपाध्यक्ष विमल दुबे , शीलू ठाकुर,शिवा तोमर, सुधांशु राणा, भदौरा पूर्व प्रधान उमेश सिंह राणा आदि ने कहा कि राहुल चौहान को जिला सह संयोजक बनाये जाने से जिले में पार्टी और मजबूत होगी,भाजपा जिला सह संयोजक बनाये जाने पर राहुल चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वे तन मन से निर्वाह करेंगे, युवा समाजसेवी व युवा भाजपा नेता राहुल चौहान के जिला सह संयोजक बनाए जाने पर युवाओं में जोश का संचार हो गया है राहुल चौहान ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा  कि वे जनता की सेवा व पार्टी के प्रचार प्रसार  के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे।।

फ़ोटो- वार्ता करते राहुल चौहान

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने