Top News

रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
इटावा।रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान।शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा रक्तदान महादान है। और रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। इसलिए हम सबको अवसर मिलने पर अवश्य रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ एमएम आर्या और सदर तहसीलदार श्री राम यादव भी उपस्थित रहे।सर्वप्रथम सदर तहसीलदार में ही रक्तदान किया।रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ केके सक्सेना ने रक्तदान करने के लाभ भी बताए और कहा रक्तदान करने से ना कोई कमजोरी आती है, और ना ही कोई शरीर को नुकसान होता है, बल्कि रक्तदान करने से शरीर को निम्न लाभ होते हैं-
1- हर 3 महीने में एक बार ब्लड डोनेट कर सकते है। इससे खून में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है और दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं।
2- ब्लड डोनेशन से  स्ट्रोक व हार्ट अटैक से भी बचाव होता है।
3- रक्तदान से आयरन की अधिकता से लीवर टिशू का ऑक्सीडेशन होता है, जिससे वो डैमेज हो सकता है और आगे चलकर कैंसर बन सकता है। इसलिए नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने से लीवर डैमेज व कैंसर का जोखिम भी कम होता है।
4- ब्लड डोनेशन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। एक बार ब्लड डोनेट करके 650-700 कैलरी घटा सकते हैं। कैलरी घटने से वजन भी कम होता है।
5- ब्लड डोनेशन से मानसिक संतुष्टि भी मिलती है क्योंकि आपके द्वारा डोनेट किए गए ब्लड व प्लेटलिस्ट से कई  लोगों को नया जीवन दान मिलता है जिसे खुशी और मानसिक संतुष्टि का अहसास होता है।
6- ब्लड डोनेशन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है, जिसकी वजह से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है। 
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व ब्लड बैंक के रक्तकोष अधिकारी डॉ एमएम आर्या ने बताया ब्लड बैंक  इटावा से  थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, एड्स पीड़ितों, लावारिस मरीजों, बीपीएल कार्डधारकों, दिव्यांगों जेल कैदी,गर्भवती महिलाएं (जननी सुरक्षा योजना),एमरजेंसी केस के लिए बिना एक्सचेंज रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन अर्जुन सिंह ने बताया 15 अगस्त को पुलिस लाइन इटावा में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो कोई व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहता है तो वह ब्लड बैंक में आकर कभी भी रक्तदान कर सकता है। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी  चेयरमैन डॉ केके सक्सेना के निर्देशन में और ब्लड बैंक के कर्मचारियों अरविंद दुबे, संजीव प्रताप सिंह,रजनी निगम, नरेंद्र गोस्वामी ने सहयोग पूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने