Top News

औरैया में 5 से 15 जुलाई तक प्राप्त करें मुफ्त खाद्यान्न

औरैया में 5 से 15 जुलाई तक प्राप्त करें मुफ्त खाद्यान्न
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 टीम,औरैया
Sun, 4 Jul 2021 4:04 AM

औरैया। संवाददाता

जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 20 किलोग्राम गेहूं एवं 15 किलोग्राम चावल कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न वितरित किया जाना है। इसी तरह पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहूं, 2 किलोग्राम चावल कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाना है। निशुल्क खाद्यान्न वितरण ई पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण के द्वारा पर्यवेक्षणीय अधिकारी नोडल अधिकारी की देखरेख में होगा‌।राशन वितरण के संबंध में यदि कोई शिकायत है तो आपूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम में 78 3956 4653 मोबाइल नंबर तथा टोल फ्री नंबर 1800 1800 150 पर भी संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم