डाटा फीडिंग में लापरवाह कालेजों से स्पष्टीकरण तलब
औरैया। संवाददाता सभी माध्यमिक कॉलेजों के प्रधानाचार्य को यू डाइस डाटा फीडिंग 30 जून तक पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। मगर जिले में अभी तक कई कॉलेज ऐसे हैं, जिन्होंने डाटा फीडिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। डीआईओएस में डाटा फीडिंग न करा पाने वाले कालेजों के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब करते हुए तत्काल फीडिंग का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
सभी माध्यमिक कॉलेजों का डाटा यू डाइस पर फीड कराया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक एमपी सिंह ने सभी राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्य को यू डाइस डाटा फीडिंग का कार्य 30 जून तक पूरा कराने के निर्देश दिए थे। मगर समय सीमा बीतने के बाद भी बड़ी संख्या में कालेज ऐसे हैं। जिनके प्रधानाचार्य ने डाटा फीडिंग का कार्य पूरा नहीं कराया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एमपी सिंह ने अभी तक डाटा फीडिंग का कार्य पूरा न कराने वाले कालेजों के प्रधानाचार्य को तत्काल यू डाइस डाटा फीडिंग पूरी कराने और हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डाटा फीडिंग की प्रक्रिया में देरी करने को लेकर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब किया है। हार्ड कॉपी जमा कराने के साथ प्रधानाचार्य को अपना स्पष्टीकरण भी कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। डाटा फीडिंग कराने में इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किसी प्रकार की कोई गलती न रहने पाए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know