Top News

सवर्ण समाज व सक्षम संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

*सवर्ण समाज व सक्षम संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम*

  *दिबियापुर,औरैया।* सवर्ण समाज सेवा संस्थान तथा सक्षम संस्था द्वारा दिबियापुर में अनुराग पाठक के फॉर्म हाउस पर वृक्षारोपण कार्य किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पावर ग्रिड गुड़गांव के कार्यकारी निदेशक बोधशंकर पांडेय व  हेड ऑफ डिपार्टमेंट  इंटनेशनल बेकालोरेट सरला पांडेय रहीं। वृक्षारोपण से पूर्व संगठन की बैठक हुई जिसमें अध्यक्षता अनुराग पाठक ने की।सर्वप्रथम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी तथा नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अतुल दुबे का अभिनन्दन किया गया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री यश प्रताप सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष अमित पोरवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, सम्पूर्णा त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने अभी तक कई वृक्ष लगाए और उन वृक्षो की देखभाल की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओ को सौंपी आज के वृक्षारोपण में वृक्षो के देखभाल की जिम्मेदारी युवा मोर्चा संरक्षक अनुराग पाठक को दी गई। संगठन के कोर कमेटी सदस्य उमेश दुबे,रामू तिवारी, प्रदीप शुक्ला, त्रिलोकी अवस्थी, आशीष त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी, पंकज तिवारी, उपेंद्र अवस्थी,प्रदीप तिवारी, विजय चतुर्वेदी ने संगठन विस्तार की चर्चा की।इस अवसर पर सक्षम संस्था जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, महिला प्रांत उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, महिला जिलाध्यक्ष सम्पूर्णा त्रिपाठी व मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन सवर्ण समाज सेवा संस्थान के साथ मिलकर अनवरत वृक्षारोपण अभियान चल रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने