■ *यातायात व विद्युत व्यवस्था बाधित*
औरैया
घनश्याम सिंह
विगत दिवस आई तेज आंधी से जनपद के बेला-इंदरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर कई पेड़ व बिजली के खंभे उखड़ गए।।
विगत दिवस तेज आंधी आने के कारण बेला-महू मार्ग पर 5 खंबे उखड़ कर गिर गए,तेज आंधी से शिवरा गांव के सामने वपेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से सड़क जाम हो गई,क्षेत्र के अंतर्गत बेला से शिवरामहूं रामनगर इंदरगढ़ मार्ग पेड़ और बिजली के पोल गिरने से
यातायात ठप्प हो गया, शिवरा गांव के सामने चक्रवर्ती तूफान का भयंकर रूप देखने को मिला ग्रामीणों ने बताया कि तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी जिससे कई पेड़ गिरे और पांच बिजली के खंभे के टूट कर गिर पड़े,खम्भे टूटने से तारों का जाल सड़क पर बिछा हुआ था ग्रामीणों की सहायता से रोड को साफ किया गया, रोड की सफाई की गई इसके उपरांत छोटे व बड़े वाहनों का निकलना प्रारंभ हुआ ग्रामीणों ने मांग की इस भयंकर गर्मी ने विद्युत के पुल टूटने से लाइट की व्यवस्था चरमरा गई, ग्रामीण रामवीर, राजेश सिंह, राजवीर सिंह वैश्य, सुदामा प्रसाद, ग्राम पंचायत महू के प्रधान ब्रह्म पाल, हरि कृष्ण त्रिपाठी बाबू सिंह, ओंकार सिंह आदि लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को अविलंब सही करवाये जाने की मांग की।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know