*इको ने बोलेरो को मारी टक्कर एक गंभीर घायल,रेफर*
*बिधूना,औरैया।* थाना बेला के अंतर्गत कानपुर रोड पर मैरिज हॉल में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय उपरेगा याकूबपुर गांव से बारात वापस लेकर आ रही तेज रफ्तार इको गाड़ी चालक उदयवीर पुत्र सुरेंद्र उपेंद्र तिर्वा जा रहे थे। जैसे ही कस्बे के कानपुर रोड पर एसवी मैरिज हॉल के सामने पहुँचा तभी खड़ी बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो गाड़ी मालिक पंकज कुमार पुत्र रामसरन निवासी परिगमा थाना एलाऊ जनपद मैनपुरी गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उपचार के लिए देर रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्रथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में पंकज को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। जहां पर घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी अपनी साइट पर खड़ी हुई थी। इको सवार रफ्तार में थी। चालक कार को नियंत्रित नही कर सका जिसके चलते यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा है कि तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know