*लोक अदालत में अधिकाधिक वाद निस्तारित कराएं*
*औरैया।* जिला जज औरैया डॉ० दीपक स्वरूप सक्सेना के निर्देश पर 10 जुलाई की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने को लेकर गुरुवार को बैंक प्रबंधकों की बैठक हुई। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिवाकर कुमार ने लीड डिस्टिक मैनेजर व सभी बैंकों के प्रबंधकों से लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निर्धारित कराने का आवाह्नन किया।
इस मौके पर अपर जिला जज प्रथम राजेश चौधरी ने कहां कि सुलह समझौते के माध्यम से छोटे-मोटे वाद विवादों के निस्तारण से वादकारियों का सबसे अधिक फायदा है। लोगों को 10 जुलाई की राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने को तैयार रहना चाहिए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know