Top News

सर्प दंश से होने वाली मौतें रोकने के लिए जिला अस्पताल में हैं सभी इंतजाम- डॉ. एम.एम. आर्या

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
इटावा।बारिश के मौसम में जहरीले सांप, कीड़े मकोड़े अक्सर इंसानों को काटते हैंI  ऐसे में लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए मंडलायुक्त ने मंडल के डीएम व सीएमओ को निर्देश जारी किए और  सर्पदंश से होने वाली मौतों को नियंत्रित करने की हिदायत दी और जरूरी उपाय करने को कहा है ।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम. आर्या ने बताया कि जिला अस्पताल में सर्प दंश के इलाज की सभी व्यवस्थाएं है। उन्होंने बताया कि एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता भी हैI  किसी व्यक्ति को यदि सांप काटता है और वह अस्पताल आता है तो उसकी उचित देखरेख की जाती है। सांप काटने के बाद व्यक्ति की बॉडी जिस तरह से रिस्पांस करती है उसके अनुसार अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों को दिया जाता है। इसके साथ ही  फिजीशियन की देखरेख में पूरा चेकअप किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सर्पदंश से बचाने के लिए पॉलीवेनम वैक्सीन का प्रयोग किया जाता है। सर्पदंश से प्रभावित होने वाले  व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस 108 की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
सात दिन में मिले पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता
राज्य सरकार द्वारा सर्प दंश से मृत्यु होने पर इसे राज्य आपदा घोषित किया गया है। साथ ही यह निर्देश दिया गया है मृतक के आश्रितों को 7 दिन के भीतर सहायता उपलब्ध कराई जाए। मंडलायुक्त ने अपने आदेश में मंडल के सभी जिलाधिकारियों को  निर्देशित किया है कि  मृतक का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जाए। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक दशा में सर्प दंश से होने वाली मौतों के बाद प्रभावित परिवारों को 7 दिन के अंदर अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाए। पीड़ित सहायता के लिए अपने एरिया के लेखपाल, उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी या मंडलायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
लोगों को जागरूक कर रहे हैं सर्प मित्र
वन्यजीव विशेषज्ञ सर्प मित्र डॉ. आशीष जनपद इटावा में पिछले कई सालों से सर्पों को बचाने व जनता को विषहीन व विषधारी सर्पों के बारे में जानकारी देकर सर्प दंश से बचाने व जागरूक करने में लगे हैं I डॉ. आशीष ने बताया कि आजकल स्पेक्टिकल कोबरा सर्प ज्यादा निकल रहे हैं I  स्पेक्टिकल कोबरा सर्प बेहद ही जहरीला होता है इसके काटने पर मात्र 10 से 15 मिनट में ही किसी  की भी मृत्यु हो सकती है। आजकल बरसात के दिनों में सर्प निकलने की घटनाये बढ़ गई हैI  क्योंकि नई जगहो के आस पास के खेतों व खाली प्लाट में पानी भरने से इनके बिलों में पानी जाने से सर्प  बाहर आकर आसपास के घरों में घुस जाते है इसलिये कृपया बरसात के दिनों में विशेष सावधानी रखेंI  समय-समय पर घर के आसपास बन्द पड़ी जगहो की जाँच  करते रहेंI  जाँच  करते समय हमेशा मजबूत जूते और  जीन्स अवश्य पहने व जनपद में पाये जाने वाले तीन खतरनाक सर्पों कोबरा, करैत और रसल वाइपर से बचें। जनपद में कहीं भी सर्पदंश की घटना होती है या सांपों के रेस्क्यू के लिए मदद चाहिए हो तो इस नंबर पर 7017204213 संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم