*अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की बहन के निधन पर तहसील बार एसोसिएशन बिधूना ने शोक सभा की*
घनश्याम सिंह
औरैया
अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना की बहन का असमय निधन हो जाने पर तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के समस्त अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित की ।।
तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के अध्यक्ष मुरारी लाल यादव व महामंत्री अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना सुरभि गुप्ता की छोटी बहन का आकस्मिक निधन हो गया, इसकी जानकारी पाकर समस्त अधिवक्ता साथियों ने तहसील बार एसोसिएशन के हाल में शोक सभा आयोजित की, इस मौके पर समस्त अधिवक्ताओं ने मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरारी लाल यादव व महामंत्री अतुल कुमार तिवारी के अलावा कोषाध्यक्ष विनीत कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, दीप कांत तिवारी, पुष्पेंद्र शुक्ला, संतोष कुमार तिवारी, रेक्स गुप्ता, अनुराग श्रीवास्तव, संत कुमार गुप्ता, राजेश शुक्ला, राजीव कुमार तिवारी, प्रशांत सिंह, नीरज, राकेश यादव आदि समस्त अधिवक्ता उपस्थित थे।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know