Top News

*रोडवेज के परिचालक के युवा बेटे का असमय निधन*


■ *रोडवेज कर्मियों, कस्बा वासियों व शिक्षकों में दौड़ी शोक की लहर*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के कस्बा बेला के निवासी व उप्र परिवहन निगम में परिचालक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के युवा बेटे का असमय निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।।
       प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा बेला निवासी  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम परिचालक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के युवा  बेटे विकास श्रीवास्तव उर्फ बड़े उम्र करीब 28 वर्ष का रात में अचानक असमय निधन हो गया, सुबह होने पर परिजनों को जानकारी मिली, परिचालक के युवा बेटे व शिक्षक आकाश श्रीवास्तव के भाई विकास श्रीवास्तव उर्फ बड़े का असमय निधन होने पर कस्बा वासी व परिवहन निगम कर्मी तथा शिक्षक शोक के सागर में डूब गए, जानकारी मिलने पर  प्रवेश सिंह,संतोष सिंह,बॉबी,राजू,मोहित,डिम्पल, 
श्यामपाल, छविराम, बृजेश कुमार, सौरभ,सत्तार, मनोज सिंह आदि चालक-परिचालक व कस्बा वासी दिनेश यादव,गन्नू सिंह सेंगर,रमेश चंद्र पोरवाल,सन्तोष तिवारी, संतोष पांडेय,अक्कू ठाकुर,आशीष शुक्ला,प्राथमिक विद्यालय सहार के आकाश श्रीवास्तव के अनुज विकास श्रीवास्तव के असमायिक निधन पर  शिक्षक आशीष शुक्ला,अमित पाल,विश्वनाथ यादव, मुकेश दिवाकर,प्रदीप कुमार,कुसुम अवस्थी , संध्या शर्मा , आशीष यादव ,सुशील कुमार, आदि लोगो ने दुख व्यक्त किया ।
फ़ोटो- फ़ाइल फ़ोटो मृतक व दुःखी परिजन

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم