*महिला से बैंग लूट कर भाग रहे लुटेरों को पुलिस ने दबोचा*
*फफूंद दिबियापुर रोड पर लुटेरों ने दिया लूट की घटना को अंजाम*
*फफूंद,औरैया।* फफूंद दिबियापुर रोड पर दिबियापुर थाना क्षेत्र से बीएलओ डयूटी करने अजीतमल जा रही एक अध्यापिका की स्कूटी के आगे बाइक सवार लुटेरों ने बाइक लगाकर उनका पर्स छीन लिया और भाग निकले। अध्यापिका की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए लुटेरों को पकड़ लिया। फफूंद थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।
दिबियापुर के प्राथमिक विद्यालय उमरी में तैनात शकुन्तला देवी मंगलवार दोपहर अजीतमल में बीएलओ ड्यूटी करने अपने पति के साथ स्कूटी से जा रही थी।फफूंद दिबियापुर रोड पर गौशाला के आगे पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार मुँह बांधे दो लुटेरे आये , और उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। इसके बाद अध्यापिका का बैग छीनकर भाग निकले। बैग में छः हजार रुपये व मोवाइल था। अध्यापिका ने फौरन पुलिस को सूचना दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी करते हुए दोनो लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस उन्हें फफूंद थाने ले आयी, जहां उनसे पूछताछ के वाद दोनो लुटेरों को दिबियापुर पुलिस अपने साथ लेकर गई है। पीडित ने दिबियापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know