*सट्टा की खाईबाड़ी करते दो गिरफ्तार*
*फफूंद,औरैया।* थाना फफूंद की पाता चौकी इंचार्ज पंकज तोमर ने सोमवार की रात्रि में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खानपुर तालाब के पास से सट्टा की खाईबाड़ी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवकों ने अपना नाम सचिन पुत्र सुशील कुमार निवासी खानपुर फफूंद बताया। उसके पास से 1080 रुपए, पेंन व डायरी तथा सतेंद्र पुत्र सोवरन सिह निवासी गांव जसा का पुर्वा बताया। जिसके पास से 820 रुपए पेंन व डायरी बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know