Top News

सपा की महिला प्रत्याशी की निर्विरोध जीत

*सपा की महिला प्रत्याशी की निर्विरोध जीत*

*जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने भाग्य नगर ब्लॉक से सपा ब्लाक प्रमुख रेशमा को जीत का दिया प्रमाण पत्र*

*औरैया जनपद के ब्लॉक  भाग्यनगर से बनी ब्लाक प्रमुख*

*फफूंद/औरैया*

      *जनपद के ब्लॉक भाग्यनगर से समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुखी का पर्चा दाखिल करने वाली महिला प्रत्याशी रेशमा ने निर्विरोध जीत हासिल कर सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है।*
               *गुरुवार को भाग्यनगर ब्लाक की सीट से दो अन्य उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस लिया था पर्चा वापसी के दिन भाग्यनगर ब्लाक से सिर्फ महिला सपा प्रत्याशी रेशमा का ही पर्चा बाकी रह और वह सपा से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख के पद पर जीत हासिल की। सपा प्रत्याशी रेशमा के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने से सपा खेमे में हर्ष की लहर है।ब्लॉक भाग्यनगर से सपा के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया था वहीं भाजपा ने इस ब्लाक से अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था।निर्दलीय उम्मीवारों के पर्चा वापस लेने के बाद सपा की रेशमा ने निर्विरोध जीत हासिल की।*

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने