Top News

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी टीम रही मौजूद

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी टीम रही मौजूद

ब्यूरो रिपोर्ट जालौन

उरई/जालौन। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी पार्टी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में गुरुवार को 11 बजे से उरई तहसील स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के  प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह यादव की तरफ से कार्यकर्ता को निर्देश जारी किए गए थे। इसके लिए मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह यादव के नेतृत्व में पूरी टीम  धरना स्थल पर मौजूद रही।
अपने संबोधन में पृथ्वी सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। कोरोना संक्रमण को भी रोक पाने में सरकार सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सरकार के इशारे पर सत्ता का दुरुपयोग किया गया तथा बड़े पैमाने पर हिंसा कराई गई। वहीं सपा के इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने