Top News

औरैया में श्रीजी हास्पिटल किया सील प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा,जानिए कारण

औरैया में श्रीजी हास्पिटल किया सील प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा,जानिए कारण
श्रीजी हास्पिटल किया सील प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 टीम औरैया कस्बा एरवाकटरा स्थित श्रीजी हास्पिटल के प्रबंधक को कई बार नोटिस व

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 टीम, औरैया:कस्बा एरवाकटरा स्थित श्रीजी हास्पिटल के प्रबंधक को कई बार नोटिस व चेतावनी दी गई कि बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक का संचालन न करें। बावजूद हास्पिटल संचालित होता रहा। मनमाना रवैया अपनाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक को जांच के आदेश दिए। जांच के बाद हास्पिटल संचालक के खिलाफ एरवाकटरा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हास्पिटल को सील करने की कार्रवाई की गई।

बुधवार देर रात सीएचसी अधीक्षक डा. मोहित यादव ने कस्बा स्थित श्रीजी हास्पिटल के प्रबंधक डा. अनिल यादव के खिलाफ तहरीर में कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन हास्पिटल संचालन करने पर उन्हें कई बार नोटिस व चेतावनी दी गई। लेकिन, ढर्रा नहीं बदला। इसकी सूचना उच्चाधिकारी व नोडल अधिकारी को दी गई। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अर्चना श्रीवास्तव और नोडल अधिकारी डा. सलभ मोहन ने संयुक्त रूप से नौ जुलाई को औचक निरीक्षण किया। हास्पिटल में कोई चिकित्सक नहीं था। दो युवतियां कार्य करते मिलीं, उन पर कोई डिग्री-डिप्लोमा भी नहीं था। अस्पताल में ज्योति पत्नी पप्पू नाथ, सुषमा देवी पत्नी संजीव कुमार भर्ती मिले। बिल्डिग में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं किया जा रहा था। बिल्डिग अस्पताल के योग्य ही नहीं है। मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर अस्पताल का संचालन बंद कर गुरुवार को सील कर दिया गया है। इसके अलावा प्रबंधक अनिल यादव पर अभियोग दर्ज कराया गया है। अनिल यादव का कहना है कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ दिन पहले आनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बार इसके प्रयास किए गए। लूट की घटना से पहले आरोपित को दबोचा 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने