दिनांक 11 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की स्वास्थ्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के साथ वार्ता सम्पन्न हुई।
यह जानकारी डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एशोसिएशन उ प्र के प्रान्तीय उपाध्यक्ष, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा जनपद औरैया के संयोजक डॉ श्याम नरेश दुबे ने देते हुए बताया कि वार्ता में बनी सहमति के कारण कल 12 जुलाई को स्वास्थ्य महानिदेशालय के घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है
उन्होंने बताया कि वार्ता में सहमति बनी कि वर्तमान में मात्र स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किये जायेंगे एवं कोविड से दिवंगत सभी अधिकारियों कर्मचारियों के परिजनों को शीघ्र 50 लाख की बीमा राशि दिलाई जाएगी जिसकी सूची उनके द्वारा संगठनों से मांगी गई। मुख्यमंत्री जी द्वारा भी कोविड से मृत कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख बीमा राशि दिए जाने, मृतक आश्रितों को शीघ्र नौकरी दिये जाने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी संवर्गो का पुनर्गठन किये जाने, रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती किये जाने,25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि तत्काल उपलब्ध किये जाने, विभाग के सभी संवर्गो के उच्च पदों पर तत्काल पदोन्नति किये जाने के संबंध में विभाग से प्रस्ताव मांगा है। इसके पश्चात पुनः महानिदेशक से संगठन की वार्ता में आश्वस्त किया गया कि मात्र स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किये जायेंगे व पदोन्नत हुए चीफ फार्मासिस्टों व प्रभारी अधिकारियों के समायोजन किये जायेंगे जो कि यथा संभव नजदीक के जनपद में ही किये जायेंगे।
इसके पश्चात चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ द्वारा कल 12 जुलाई के महानिदेशालय घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know