उत्तरप्रदेश न्यूज़21 औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र में अज्ञात कारणों से विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई जबकि उसके परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव हरनागरपुर निवासी रिंकी ने बीती रात्रि जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी। उसे उपचार के लिए मेडीकल यूनिवर्सिटी सैंफई ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुत्री की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि उसने चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रिंकी की शादी क्षमतानुसार दान-दहेज देकर राहुल के साथ की थी
शादी के बाद से ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रिंकी को प्रताड़ित किया जाता था । दहेज के लालच में रिंकी को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी है।
पुलिस ने कहा कि मृतका के पिता लिखित तहरीर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know