Top News

अब जल्द ही सिंचाई सम्बन्धी समस्याओं का होगा निस्ताराण : देखिए इस खबर में

अधिशाषी अभियंता से मिलकर सिंचाई सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा : गिरधर भक्त मिश्र
सिंचाई जल उपभोक्ता प्रबंधन समिति की मासिक बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
बैठक में समितियों को अधिकार दिलाने के लिए सड़क से संसद तक मोर्चा खोलने पर विचार

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 फफूंद । मंगलवार को ग्राम सल्हूपुर के पंचायत भवन में सिंचाई जल उपभोक्ता समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता रजवाहा संघ के अध्यक्ष किसान नेता गिरधर भक्त मिश्र ने की तथा संचालन दिनेश कुमार दोहरे रजवाहा सचिव फफूंद ने किया।

बैठक में समितियों को उनके अधिकार दिलाने की माँग की गई तथा किसानों के हित के लिए बैठक में सड़क से संसद तक संघर्ष करने के लिए विचार किया गया।
मंगलवार को पंचायत भवन सल्हूपुर मैं सिंचाई जल उपभोक्ता प्रबंध समिति की मासिक बैठक किसान नेता गिरधर भक्त मिश्र की अध्यक्षता में की गई जिसमें किसानों एवं पदाधिकारियों ने 17 सूत्री ज्ञापन चीफ को दिए जाने हेतु विचार किया गया।

समितियों के ग्रेडिंग के आधार पर बजट पर चर्चा हुई उसी आधार पर वर्तमान समितियों ने संचालन हेतु विभाग से बजट की मांग की गई तथा समितियों को अधिकार दिलाने हेतु सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने पर विचार किया गया सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी विभाग द्वारा ना दिए जाने पर चर्चा हुई तथा पर्याप्त पानी किसानों को सिंचाई के लिए दिए जाने की बैठक में मांग की गई ।

सिंचाई संबंधी समस्याओं को देखते हुए अतिशीघ्र अधिशासी अभियंता से मिलकर सिंचाई संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने पर विचार किया गया। इस बैठक में वीरपाल सिंह, विवेक यादव, रामाश्रय, विजय सिंह,मंगल सिंह, सर्वेश यादव, अर्जुन सिंह, दिनेश यादव, कोमल सिंह,वेद प्रकाश, सुरेश बाबू,रामगोपाल, गया प्रसाद ,राजेश, रुस्तम ,उमाशंकर, राम प्रकाश प्रजापति आदि लोगों ने भाग लिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم