Top News

कनेक्टिविटी न आने से बैंक का कामकाज प्रभावित

*कनेक्टिविटी न आने से बैंक का कामकाज प्रभावित*

*कंचौसी,औरैया।* पिछले पांच दिन से बीएसएनएल नेटवर्क फेल हो रहा है। पिछले शनिवार की रात खराब हुआ नेटवर्क गुरुवार को दोपहर बाद शुरू हो सका। इस दौरान  कनेक्टिविटी न होने कंचौसी औरैया रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया  में कामकाज नहीं हो सका। लोग परेशान होकर अपने घरों को लौट गए।शनिवार की दोपहर लगभग 11 बजे बीएसएनएल की सेवा ठप हो गई थीं। बीएसएनएल की ब्रांड बैंड सेवा के साथ बीएसएनएल मोबाइल सेवाएं बाधित हो गईं। सोमवार  को सुबह जब बैंक खुले थे कनेक्टिविटी गायब थी। ग्राहक आए तो कामकाज नहीं हो सका। इस बीच ग्राहक घंटों इंतजार करने के बाद वापस अपने घरों को लौट गए। बैंक  के साथ-साथ जन सेवा केंद्रों पर भी कामकाज प्रभावित हुआ। बैंक मैनेजर कमल वर्मा ने बताया बीएसनल कि कनेक्टिविटी ना होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है कई बार बीएसनल के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुधार नही हो रहा है।इस संबंध में एस डी ओ बीएसनल एस डी पाल ने बताया मौके पर कर्मचारियों को भेजकर समस्या को दुरुस्त किया जा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने