*राजकीय हाई स्कूल बिझाई को गेल इंडिया की ओर से मिले फर्नीचर सेट*
*विद्यालयी स्टाफ के प्रयास से गेल प्रशासन ने विद्यालय प्रशासन को सौंपे 36 फर्नीचर सेट*
*फोटो- कार्यक्रम के दौरान मौजूद गेल के अधिकारी व रूम में मौजूद फर्नीचर*
*दिबियापुर,औरैया।* गेल निगमित सामाजिक दयित्व (सीएसआर) के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहता है। जो दृढ़ता से देश के विकास में एक निर्णायक भूमिका निभाने में विश्वास रखता है। शिक्षा के प्रसार को बढ़ावा देने के लिए गेल द्वारा समय समय पर विद्यालयों को फर्नीचर, विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए उपकरण तथा अन्य मूलभूत उपलब्ध कराई जातीं रहीं है। इसी क्रम में गेल इंडिया लिमिटेड की औरैया शाखा द्वारा गुरुवार को राजकीय हाई स्कूल बिझाई जनपद औरैया को सीएसआर मद के माध्यम से 36 सेट फर्नीचर बच्चों के बैठने हेतु प्रदान किया गया। इस दौरान गेल औरैया के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी व मानव संसाधन विभाग से अन्य अधिकारी व क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वहीं गेल निदेशक अजय त्रिपाठी द्वारा क्लासरूम का फीता काटकर फर्नीचर स्कूल प्रशासन को समर्पित किया। निदेशक श्री त्रिपाठी ने विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बच्चों के शैक्षिक उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने पूर्व समन्यवक बेसिक शिक्षा विभाग कप्तान सिंह यादव का भी आभार व्यक्त किया,जिन्होंने विद्यालय के बच्चों के लिए फर्नीचर प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास किये। उक्त कार्यक्रम के दौरान गेल के कार्यकारी निर्देशक अजय त्रिपाठी, मुख्यमहाप्रबंधक मानव संसाधन पी एन राव, विद्यालय के प्रधानाचार्य संपूर्णानंद, सहायक अध्यापक विजयंत कैथवार, खेल शिक्षक भूपदीप सिंह सहित ग्राम प्रधान चरण सिंह कुशवाह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know