उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
गौतम बुद्ध नगर:-देश में कोरोना काल में किए गए कार्यों के बदले बादलपुर निवासी महेंद्र सिंह नागर को एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा संरक्षक राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल व एमएलसी स्नातक दिनेश गोयल के आशीर्वाद से आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करके एक संदेश दिया है ।
इस पद को पाकर नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नागर ने कहा राष्ट्रीय स्नातक संघ की आवाज को उठाया जाएगा तथा स्नातक संघ पूर्ण रूप से भाजपा का समर्पित संगठन है इस संगठन में लेकर कार्य किया जाएगा।
पद को मिलने के बाद महेंद्र सिंह नागर ने संगठन के उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में संगठन को अनेक ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करने का संकल्प लिया।
पद को मिलने के बाद राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के, एमएलसी स्नातक दिनेश गोयल व संतोष कुमार सिंह के आवास पर पहुंचकर आभार व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know