Top News

वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए दिबियापुर में निशुल्क ऑटो चलवाया

वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए दिबियापुर में निशुल्क ऑटो चलवाया


दिबियापुर । गत दिवस युवा भाजपा के आशीष दुबे ने अपने आवासीय कैंप कार्यालय से वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए नगर दिबियापुर में निशुल्क ऑटो सेवा वका हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री सर्वेश कठेरिया , राष्ट्रीय युवा मोर्चा कार्यसमिति के सदस्य शिव सिंह भारती , जिलाउपाध्यक्ष ललिता दिवाकर , महामंत्री महिला मोर्चा श्रद्धा चौहान, मंडल महामंत्री अमित तिवारी , गोविंद दुबे , कन्हैया पांडे , कोमल कठेरिया , कमल कठेरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे । वही आशीष दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का दिल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह टेम्पू नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में वैक्सीनेशन का प्रसार प्रचार कर लोगो को वैक्सीन लगवाने को जागरूक करेगा व लोगो को निशुल्क अस्प्ताल तक वैक्सीनेशन कराने लाएगा व बाद में वापिसी भी घर छोड़ेगा । उंन्होने जनपदवासियों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने