Top News

पंचायत सदस्य चुनाव मे तीनो बार्डो में आम रहा विजयी*

*पंचायत सदस्य चुनाव मे तीनो बार्डो में आम रहा विजयी*

*कंचौसी,औरैया।* सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर में 12जून हो हुए ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में चुनाव चिन्ह आम का दबदबा रहा।शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुए चुनाव में बार्ड नं, 3, 9 और 11में आम चुनाव चिन्ह से लड़े प्रत्याशी विजय हुए। वार्ड न,3 से मीना कुमारी ने अपने निकटतम प्रत्याशी को दो वोटो से हराया।वार्ड नं,9 से प्रदीप कुमार बंटी ने अपने निकटतम प्रत्याशी को उन्नीस वोटो से हराकर जीत हासिल की।इसी क्रम में वार्ड नं,11 से मनीष बाथम ने अपने निकटतम प्रत्याशी चतुर सिंह को दस बोटो से पराजित किया। जैसे ही तीनो प्रत्याशी जीतकर कस्बा कंचौसी व ढिकियापुर पहुंचे उनके चाहने बालो में खुशी की लहर। दौड़ गई।लोगो ने फूल मालाएं जी अपने अपने विजई प्रत्याशियों का स्वागत किया।नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राजू राठौर ने भी सभी जीते हुए प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और ग्राम पंचायत ढिकियापुर के विकास कार्यों में जी जान से लग जानेके लिए प्रेरित किया। तीनो प्रत्याशियों के बिजई होने पर खुशी जाहिर करने बालो में संतोष शुक्ला, राम भरोसे गुप्ता, सुरेश चंद्र वर्मा,सुबोध वर्मा,आनंद गुप्ता, रामबाबू, बच्चन, श्री कृष्ण, नीरज, पप्पू गुप्ता, मुकेश यादव,मांगे लाल मूल चंद,अंकुश गुप्ता, गंगाराम, जसवंत, सुरेन्द्र, धीरेंद्र, बाटेलाल , मोहित गुप्ता, कल्लू गुप्ता , ज्योति, श्याम, विशाल,जय प्रकाश सुरेश यादव,बबली आदि प्रमुख है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने