Top News

स्थानतरण पर प्रभारी थाना निरीक्षक को दी विदाई

स्थानतरण पर प्रभारी थाना निरीक्षक को दी विदाई

दिबियापुर । पिछले कई महीनों से दिबियापुर थाने में प्रभारी थाना निरीक्षक के पद पर कार्यरत राम सहाय पटेल का अजीतमल कोतवाल के पद पर ट्रांसफर होने पर गुरुवार को दिबियापुर थाने से विदाई दी गई।

दिबियापुर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर रामसहाय पटेल का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज, नगर महामंत्री राजेश सोनी राजाभैया,कोषाध्यक्ष नवीन गणेश पोरवाल,संजीव गुप्ता,अमित पोरवाल,ब्रजेश यादव आदि उपस्थित रहे। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज ने रामसहाय के कार्यकाल की सराहना की विदाई समारोह में भावुक होते हुए रामसहाय ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी थाना के दरोगा तथा सिपाहियों ,व्यापारियों का सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अगर किसी को कोई तकलीफ हुई हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। समाचार लिखे जाने तक दिबियापुर के नवांगुंतक इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने चार्ज ग्रहण नहीं किया था ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने