Top News

पति के दूसरी शादी करने पर पत्नी ने थाने में की शिकायत

पति के दूसरी शादी करने पर पत्नी ने थाने में की शिकायत

फफूंद औरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद पति दहेज को लेकर मारपीट करता था जिसको लेकर वह एक वर्ष पहले मायके छोड़ कर चला गया तब से लेने नहीं आया । पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पत्नी ने थाने में शिकायती पत्र दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बुढानपुर निवासिनी सोमवती ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी।

मेरा पति जितेन्द्र उर्फ जीतू निवासी महादेवपूर्वा थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज दहेज को लेकर आये दिन मेरी मारपीट करता था। जून 2020 में वह मुझे मारपीट कर मेरे मायके बुढानपुर छोड़ गए थे। एक साल से मुझे बुलाने नहीं आये मैने कई बार फोन करके कहा मगर वो मुझे लेने नहीं आये। मुझे पता चला कि मेरे पति दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित एक गाँव की लड़की के साथ दूसरी शादी कर रहे हैं। जब्कि मेरे पति के साथ मेरा कोई भी तलाक नहीं हुआ है। मेरे दो साल की एक बच्ची है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने