Top News

वारदाना ना होने से गेहूं की तौल बन्द*

*वारदाना ना होने से गेहूं की तौल बन्द*

 *एक दर्जन गेहू लदे ट्रैक्टर केन्द्र पर खड़े* *आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन*

*औरैया।* कंचौसी सहकारी समिति गेहूँ खरीद केन्द्र पर पिछले एक सप्ताह से वारदाना नही होने के कारण खरीद बन्द है। जिससे एक दर्जन ट्रैक्टरों पर लदा सैकड़ों कुन्तल  गेहूँ  केन्द्र के बाहर खड़ा है। जिसे बारिश से बचाने के लिए किसान तिरपाल पन्नी बाँधकर भीगने से बचा रहे।वही किसान धर्मपाल सिंह ,टिल्लू तिवारी ,संजय सेंगर ,सुनील शुक्ला ,कमल कुमारी, अजय सेंगर , मूलचंद कुशवाहा , ब्रजेश ,कमल सिंह यादव आदि किसानों  ने केन्द्र के बाहर सचिव व अधिकारियों के खिलाफ  प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि केन्द्र प्रभारी वारदाना नही होने का बहाना बनाकर तौल नही करवा रहे हैं। जबकि कुछ लोगो से चोरी छुपे 70 से 100 रुपये कमीशन लेकर  तौल करवाते हैं। किसानों ने कहा उनके गेहूँ की तौल नही होने से रात दिन केन्द्र पर ही रखवाली करने को विवश है।जबकि गेहू खरीद के कुछ ही दिन शेष बचे हैं अगर उनके गेहू की खरीद ना कि गई तो हम सभी किसान आमरण अनशन पर बैठ जायेगे।वही केंद्र प्रभारी अनोज कुमार मोके से नदारद थे।सम्पर्क करने पर बताया कि वह बारदाना लेने के लिए अधिकारियों के पास गए हैं।केन्द्र पर खरीदा गया गेहूँ को रखने के लिए जगह नही । किसानों का कमीशन का आरोप झूठा है। वारदाना मिलने शीघ्र खरीद की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने