*टीकाकरण के प्रति लोगों को किया जागरूक*
*कई लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया*
*बिधूना,औरैया।* कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक करने और मौके पर ही टीकाकरण करने की मंशा से बेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा कर्मियों द्वारा कस्बे की गलियों में भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया गया। इस भ्रमण के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सलभ मोहन ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे स्वास्थ्य पर कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि जानलेवा महामारी से बचने के लिए आवश्यक रूप से टीकाकरण कराएं, और अफवाहों से सावधान रहें। चिकित्सा अधिकारियों के प्रेरित करने पर 20 लोगों ने मौके पर ही टीकाकरण कराया। इस अवसर पर डीपीएम अनीस अंसारी, डॉ० श्याम नरेश दुबे डॉ० घनश्याम दास गुप्ता, सीएचओ श्वेता गुप्ता एवं एनएम आरती, संजय यादव, डीलर रमेश चंद्र, समाजसेवी दीपू यादव के साथ ही आशा बहू में मौजूद रही।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know