Top News

बिजली का पोल गिरा हादसा होने से टला*

*बिजली का पोल गिरा हादसा होने से टला*

 ग्राम बहादुरपुर के टूटे हुए पोल की विद्युत विभाग को जानकारी फिर भी कुम्भकरणी  नींद में

फफूंद/ औरैया

फफूंद पाता मार्ग पर स्थित ग्राम बहादुरपुर में विगत 18 मई दिन मंगलवार की रात को बिजली का पोल टूटकर गिर गया गनीमत यह रही कि रात होने से बड़ा हादसा होने से टल गया
विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत फफूंद देहात के मजरा बहादुरपुर निवासी ,जबर सिंह, राजकुमार, मानसिंह, रघुराज सिंह, जान सिंह, राजेश कुमार,
 बालक राम ,मुकुट सिंह, कौशल कुमार, नरेश चंद्र आदि ने जेई विद्युत ओमवीर सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में विगत 18 मई दिन मंगलवार को तेज हवा चलने से बिजली का पोल गिर गया जिससे बडा हादसा होने से टल गया रात्रि का समय होने के कारण मोहल्ले के सभी लोग सोए हुए थे गांव के लोगों ने पोल टूटने की जानकारी बिजली विभाग को दी फिर भी लगभग एक महीना होने को आया टूटा हुआ पोल जस का तस टूटा पड़ा है जिसके तार में करंट दौड़ रहा है मोहल्ले के आस पास के बच्चे वहां से गुजरते है किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है यदि बिजली विभाग कोसूचना होने के बाद भी कुंभ कर्णी नीद से न जगा तो इसका खामियाजा भुगतने लिए तैयार रहे  ग्राम वासियों ने माननीय जिलाधिकारी महोदय से टूटा पोल अभिलंभ ठीक कराने को कहा जिससे कोई अप्रिय घटना घटित होने से बच सकें

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने