*छत से गिरकर किशोरी घायल*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला ओम नगर निवासी एक किशोरी सोमवार की सुबह अपने घर की छत पर थी, उसी समय वह अचानक छत से नीचे गिर कर घायल हो गई। घायलावस्था में उसे परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला ओम नगर निवासी दीक्षा 14 वर्ष पुत्री राजा सिंह सोमवार की सुबह करीब 7 बजे किसी काम से अपने घर की छत पर गई हुई थी। उसी समय वह अचानक छत से नीचे गिर पड़ी, जिससे वह घायल हो गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े, और उसे आनन-फानन 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया , जहां पर उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने उसे खतरे के बाहर बताया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know