उत्तर प्रदेश न्यूज21
●महिला विशेष टीकाकरण केंद्र एक अच्छी पहल , महिलाएं आएं और टीकाकरण कराएं-- मुख्य चिकित्सा अधिकारी
इटावा।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में सोमवार से महिला विशेष टीकाकरण केंद्रों का शुभारंभ किया गया। साथ ही 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों के करोना से बचने के लिए टीकाकरण पहले की भांति ही चल रहा है। जनपद में पिछले माह कुल 20,574 टीके लगाए जा चुके हैं जो दर्शा रहा है कि धीरे-धीरे लोग जागरूक होकर टीकाकरण करा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास का कहना है कि महिलाओं के लिए टीकाकरण सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष महिला टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ जनपद में किया गया। जिला महिला अस्पताल और रेड क्रॉस सोसाइटी, इटावा पर महिला विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए। उन्होंने बताया यह एक अच्छी पहल है इससे महिलाएं प्रोत्साहित होकर इन केंद्रों पर आकर टीकाकरण अवश्य कराएंगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होने के बाद से टीकाकरण पर खासा जोर दिया जा रहा है। जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें भी गांव-गांव भ्रमण कर इस अभियान में लगी हुई हैं। जिसके बाद से सभी आयुवर्ग के टीकाकरण में तेजी आई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्येंद्र यादव ने बताया सोमवार को जनपद में कुल 22 टीकाकरण केंद्रों पर 2000 लोगों के सापेक्ष...…लोगों का टीकाकरण किया गया। सभी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया । और रेड क्रॉस सोसाइटी इटावा महिला विशेष टीकाकरण केंद्र पर महिलाओं को रेड क्रॉस के द्वारा निशुल्क मास्क वितरित भी किया।
विशेष महिला टीकाकरण केंद्रों पर दिखा महिलाओं का उत्साह
जिला महिला अस्पताल के महिला विशेष टीकाकरण केंद्र दोपहर 1:00 बजे तक 60 टीके लग चुके थे। इस केंद्र पर अंकिता यादव ने टीका लगवा कर प्रसन्नता जाहिर की और कहा महिला विशेष टीकाकरण केंद्र एक अच्छी पहल है और मैं यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हूं। टीकाकरण करा कर मैं अच्छा अनुभव कर रही हूं मैं सभी महिलाओं से निवेदन करती हूं इन बूथों पर आकर टीकाकरण अवश्य कराएं।
रेड क्रॉस सोसाइटी इटावा महिला विशेष टीकाकरण केंद्र पर दोपहर 1:30 बजे तक 65 टीके लग चुके थे। इस केंद्र पर रश्मि तिवारी ने टीका लगवाया और टीका लगवाने के बाद कहा यह सुनकर अच्छा लगा की महिला विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जिससे मैं उत्साहित हुई और मैंने आज आकर टीकाकरण कराया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं सभी से टीका लगवाने की अपील करती हूं।
करनपुरा नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर 23 वर्षीय आर्ची दीक्षित ने टीकाकरण कराया। और टीका लगवाने के बाद हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा सभी युवा वर्ग टीकाकरण अवश्य कराएं और देश हित के लिए अपना योगदान जरूर करें ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know