*विद्युत पोल न हटने पर दी धमकी*
*मुरादगंज,औरैया।* अजीतमल बिजली घर पर कार्यरत एक संविदा कर्मचारी ने क्षेत्र के ग्राम अमावता निवासी नामजद पर उसके गांव से होकर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम भीखम नगर निवासी अजय प्रताप सिंह बिजली घर अजीतमल पर एसएसओ पद पर संविदा कर्मी है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम अमावता निवासी एक नामजद युवक ने उसके खेत में गड़े बिजली के पोल को नहीं हटाने पर उसे गांव से होकर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी है।पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know