Top News

किशोरी को डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट

*किशोरी को डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट* 

*बिधूना,औरैया।* अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में किशोरी के घर वापस लौट आने पर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने और शादी ना करने परिवार समेत जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अछल्दा थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री को ग्राम तहराजपुर थाना अछल्दा निवासी बंटी सक्सेना पुत्र अमर सिंह लगभग 4 माह पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, लेकिन 2 दिन बाद उसकी पुत्री घर वापस आ गई थी , तभी बंटी के घर वालों ने माफी मांगते हुए आरोपित बंटी को घर में न रखने की बात कह कर मामला शांत करा दिया था। लोक लाज के कारण वह भी चुपचाप बैठ गई , लेकिन आरोपित बंटी के घर वालों ने उसे बाहर नहीं भेजा, और वह उसकी पुत्री के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा और शादी न करने पर परिवार समेत जान से मारने की भी धमकी देता है। उसकी पुत्री ने यह बात उसे रो-रोकर बताई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। थाना प्रभारी तारिक खाँन ने बताया है कि किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने